Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

सिरफिरे युवक ने युवती को गोली मारी, युवती की हालत गंभीर, आरोपी मौके से फरार

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात अपने कमरे में काम कर रही युवती को एक सिरफिरे युवक ने तमंचे से गोली मार दी। सीने में गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। एक निजी अस्पताल में युवती को भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधीनस्थों के साथ अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि किराए पर रहने वाली एक युवती को कमरे में घुसकर गोली मार दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवती को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एएसपी जितेंद्र मेहरा ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस के पड़ताल में सामने आया कि युवती यहां अपनी बहन के साथ किराये के मकान में रहकर एक फैक्ट्री में काम करती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार रात कंपनी से आने के बाद वह अपने कमरे पर काम कर रही थी। तभी एक युवक तमंचा लेकर आया और उस पर गोली चला दी। गोली उसके सीने में जा लगी और वह नीचे गिर गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य

प्रारंभिक जांच में वारदात को अंजाम देने में अतुल निवासी नजीबाबाद बिजनौर का नाम सामने आया है। अतुल रोशनाबाद में ही सैलून पर काम करता है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम में लगा दी गई है। घटना का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। युवती की हालत स्थिर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉