Medical
उत्तराखण्डखेल/मनोरंजननैनीताल

तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को कमिश्नर दीपक रावत ने किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिला खेल कार्यालय एवं नैनीताल जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुमाऊं कमिश्नर श्री दीपक रावत रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

समारोह में मुख्य अतिथि श्री दीपक रावत ने प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा मिलती है।उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्रीमती निर्मला पंत, बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, विभागीय अधिकारी एवं  खेलप्रेमी, खिलाड़ी और अभिभावक उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉