Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की राह पर रामनगर की पुष्कर सोसायटी, संस्था को सरकार से सहयोग की उम्मीद

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  पुष्कर सोसायटी महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रही है। संस्था की अध्यक्ष पूनम गुप्ता और आशीष गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के हाथों से तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और ऑनलाइन माध्यम से उन्हें अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सन 2023 में सात सदस्यों के साथ पंजीकृत हुई पुष्कर सोसायटी अब तक 200 से अधिक महिलाओं को विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों का प्रशिक्षण दे चुकी है। संस्था ने महिलाओं को हुनर सीखने, रोजगार से जुड़ने और अपने छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया है। वर्तमान में संस्था से जुड़ी महिलाएं अचार-मुरब्बे, चटनी-पापड़, हैंडबैग, कॉटन डॉल्स, क्रोशिया, खिलौने, मंडला आर्ट, ऐपण पेंटिंग, साबुन एवं कैंडल मेकिंग, रेजिन आर्ट, कैनवास पेंटिंग, फ्लावर मेकिंग, सिलाई-कढ़ाई, मेहंदी, पार्लर और बुनाई सहित कई क्षेत्रों में दक्ष हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में की जनसुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad

पूनम गुप्ता बताती हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से उन्हें भी उम्मीद जगी है। रामनगर में पहली बार आयोजित सरस मेले को वह स्थानीय महिला उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर मानती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि पुष्कर सोसायटी को अभी सरकारी स्तर पर किसी विशेष सहायता का लाभ नहीं मिला है, लेकिन संस्था को उम्मीद है कि भविष्य में सरकार की आत्मनिर्भर उत्तराखंड और महिला सशक्तिकरण की मुहिम से जुड़कर ऐसी सोसायटियों और एनजीओ को भी अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए मंच मिलेगा। संस्था की ओर से सरकार से अपेक्षा है कि भविष्य में सरस मेले एवं अन्य आयोजनों में सोसायटी और एनजीओ से जुड़ी महिला उद्यमियों को निःशुल्क स्टॉल, स्थानीय कलाकारों को मंच तथा आयोजनों की पूर्व सूचना उपलब्ध कराई जाए, ताकि महिलाएं समय रहते अपने उत्पाद तैयार कर सकें और अधिक से अधिक बाजारों तक पहुंच बना सकें।

यह भी पढ़ें 👉  SIR-2026: साप्ताहिक बैठक में राजनैतिक दलों के प्रश्नों का किया निस्तारण, बारिश के कारण अनुपस्थित रहे मतदाताओं के लिए 10-11 सितंबर तक अवसर

पुष्कर सोसायटी की यह पहल बताती है कि सही अवसर और बाजार मिले तो स्थानीय महिलाओं का हुनर उनके परिवार की आय बढ़ा सकता है, और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर  बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉