Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रामलीला आयोजन की तैयारियां शुरू, 18 सितंबर को गणेश पूजन के साथ दिन की रामलीला का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  प्राचीन श्री रामलीला संचालन समिति की ओर से वार्षिक रामलीला आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति के सदस्य विवेक कश्यप ने कहा कि 18 सितंबर को गणेश पूजन के साथ दिन की लीला का शुभारंभ होगा, जबकि 22 सितंबर से रात्रि लीला का मंचन प्रारंभ किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी भवानी शंकर नीरज ने कहा कि दिन की रामलीला के लिए भव्य व्यास मंच तैयार कर लिया गया है। आकर्षण के लिए रंग-बिरंगी आतिशबाजी की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

समिति के प्रमुख सदस्य तनुज गुप्ता ने जानकारी दी कि 22 सितंबर को नगर में श्री राम विवाह का भव्य आयोजन प्राचीन श्री शिव सेवा समिति के तत्वावधान में होगा। रात्रि लीला का मंचन श्री राधा रानी आदर्श रामलीला मंडल, बरसाना (मथुरा) द्वारा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दिन की लीला के निर्देशक अमित जोशी ने बताया कि सभी पात्रों के लिए नई पोशाकें और मुकुट तैयार कराए जा रहे हैं। पात्रों के चयन की प्रक्रिया संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्यों की देखरेख में चल रही है।

पुतला निर्माण का कार्य भी जोर-शोर से चल रहा है। शंभू बाबा के निर्देशन में स्वर्ण लंका, स्वर्ण हिरण, जटायू, रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण, ताड़का और खर-दूषण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। नगरवासियों में रामलीला को लेकर उत्साह चरम पर है और आयोजन स्थल को सजाने-संवारने का काम लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉