Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 116 पाउच कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टीसी के निर्देश में जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग एवं गश्त के दौरान एक अभियुक्त को 116 पाउच कच्ची शराब एवं एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस कार्यवाही में कोतवाली लालकुआं की चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग, गश्त, जुर्म-जरायम की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान गौला गेट के पास से अभियुक्त सचिन पाठक पुत्र श्याम पाठक, निवासी इंदिरा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता, लालकुआं को मोटरसाइकिल संख्या यूके 04 एआर-5866 (डिस्कवर) पर एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 116 पाउच कच्ची शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि सूरज गोस्वामी, निवासी इंदिरा नगर द्वितीय, बिंदुखत्ता उससे प्रतिदिन 300 के हिसाब से उक्त कच्ची शराब बिकवाता है। इस संबंध में सूरज गोस्वामी की संलिप्तता के साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं, जिसके आधार पर उसके विरुद्ध भी धारा 69-बी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60/69-बी/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉