Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई विभागों के प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड सरकार की मंत्रिमंडल बैठक आज शुक्रवार को आयोजित होगी। सचिवालय में शाम चार बजे प्रस्तावित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों के अनुसार बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सदन में रखे जाने वाले विधेयकों पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने प्रस्तुत किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

बताया जा रहा है कि बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, गृह, शहरी विकास और कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं व नीतिगत विषयों पर चर्चा की जाएगी। कई विभागों के प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

राज्य सरकार की इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें विधानसभा सत्र से पहले सरकार की नीतिगत प्राथमिकताओं और नई योजनाओं पर फैसला लिया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉