Medical
उत्तराखण्डचंपावत

पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Ad

चम्पावत:- मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में एक व्यक्ति पर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पूर्णागिरि क्षेत्र में बिजली से संबंधित काम करने वाले पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
करगेना थाना सुभाष नगर बरेली जिले की रहने वाली इस महिला की भी पूर्णागिरि क्षेत्र में दुकान है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी लालू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। दरोगा लता बिष्ट मामले की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार, रेलवे अवसंरचना के विस्तार, गतिमान रेल परियोजनाओं तथा भविष्य की रेलवे आवश्यकताओं पर हुई चर्चा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉