Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते दंपति ने की आत्महत्या, अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके मिले शव

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:-  हल्दूचौड़ क्षेत्र से एक  प्रतिष्ठित व्यवसायी दुमका ट्रेडर्स के स्वामी रमेश दुमका (65) और उनकी पत्नी कमला दुमका (50) ने मंगलवार देर रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपत्ति के शव घर की प्रथम मंजिल पर बने अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके हुए मिले।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य ऊपर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को नीचे उतारा और कमरे की जांच की।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रमेश दुमका लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज़ से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि लगातार बढ़ते आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव के चलते दंपत्ति ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से पूरे हल्दूचौड़ और लालकुआं क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉