Medical
राष्ट्रीय

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

ADVERTISEMENTS Ad

हरियाणा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है, बता दें गुरुग्राम अपने आवास में दोपहर 12 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर दुख जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश चौटाला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. पिछले तीन-चार साल से मेदांता अस्पताल में ही उनका इलाज चल रहा था. आज अचानक साढ़े 11 बजे उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें इमरजेंसी में लाया गया. अस्पताल प्रशासन ने उनकी मौत की पुष्टि की है, चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है.

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार सुबह आठ से दो बजे तक सिरसा स्थित तेजा खेड़ा फार्म पर ओमप्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, दोपहर तीन बजे उनको मुखाग्नि दी जाएगी, चौटाला के निधन की खबर फैलने के बाद से राजनेताओं में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉