Medical
राष्ट्रीय

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेट शीट में संशोधन

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली:-  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नोटिस जारी किया है। प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट में संशोधन किया है। सीबीएसई के अनुसार, 3 मार्च 2026 को प्रस्तावित दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं अब स्थगित कर दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बोर्ड के द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, कक्षा 10वीं की स्थगित परीक्षा अब 11 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा की नई तिथि 10 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर संशोधित डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

किन विषयों पर पड़ा असर

ADVERTISEMENTS Ad

संशोधित डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं के क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं के पेपर- जैसे तिब्बती, जर्मन, फ्रेंच, कश्मीरी, जापानी आदि- जो पहले 3 मार्च को होने थे, अब 11 मार्च को आयोजित होंगे। इसी दिन बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी जैसे विषयों की परीक्षा भी ली जाएगी। वहीं, कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए ‘लीगल स्टडीज’ का पेपर, जो पहले 3 मार्च को निर्धारित था, अब सबसे अंत में 10 अप्रैल 2026 को कराया जाएगा।

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) के साथ शुरू होंगी। इसके बाद 21 फरवरी को अंग्रेजी, 25 फरवरी को विज्ञान, 27 फरवरी को कंप्यूटर एप्लीकेशन और आईटी, 2 मार्च को हिंदी तथा 7 मार्च को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। संशोधित तिथि 11 मार्च को भाषाओं व अन्य विषयों के साथ यह चरण समाप्त होगा। उल्लेखनीय है कि पहली बार कक्षा 10वीं की परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जा रही हैं।

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी 17 फरवरी से शुरू होकर अब 10 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी, जबकि कुछ विषयों की अवधि दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित की गई है। विज्ञान वर्ग के लिए फिजिक्स (20 फरवरी), केमिस्ट्री (28 फरवरी), गणित (9 मार्च) और बायोलॉजी (27 मार्च) की परीक्षा होगी। वहीं कॉमर्स और आर्ट्स वर्ग के लिए बिजनेस स्टडीज (21 फरवरी), भूगोल (26 फरवरी), अंग्रेजी (12 मार्च), अर्थशास्त्र (18 मार्च) और इतिहास (30 मार्च) के पेपर तय किए गए हैं। अब लीगल स्टडीज की परीक्षा 10 अप्रैल को होगी। छात्र-छात्राओं को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉