Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बिना लोन लिए ही आ गया युवती के नाम पर पांच लाख रुपए की रिकवरी का नोटिस, पुलिस को सौंपी तहरीर

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर की बैंक शाखा से रुड़की की रहने वाली एक युवती के पास पांच लाख रुपए की रिकवरी का नोटिस पहुंचा है। मामले में युवती के पिता ने रामनगर कोतवाली में तहरीर दी है।
ग्राम कुरड़ी, थाना मंगलौर रुड़की के सुभाष सैनी ने रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी को तहरीर देकर बताया कि रामनगर की बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा से उसकी पुत्री कविता सैनी के नाम पर पांच लाख रुपये के लोन की रिकवरी को नोटिस पहुंचा है जिसमें यह लिखा है कि सैनी ट्रेडिंग कंपनी की प्रोपराइटर कविता सैनी के नाम पर पांच लाख रुपये लोन लिया गया था।
जबकि उनका कहना है कि पुत्री ने लोन नहीं लिया है। बताया कि उन्होंने 2021 में मकान बनाने के लिए दो लाख रुपये के होम लोन के लिए रुड़की के इस बैंक में आवेदन किया था, लेकिन तब लोन नहीं हुआ था। आरोप लगाया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बीएसएम इंटर कालेज रुड़की शाखा, एक दलाल और बैंक ऑफ महाराष्ट्र रामनगर शाखा ने फर्जीवाड़ा व जालसाजी की है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों की जांच, हड्डी एवं शुगर संबंधी रोगों और योग के बारे में दिया परामर्श
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉