Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ी, 2 से 30 अप्रैल तक हर बृहस्पतिवार होगी संचालित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- गर्मियों के सीजन में यात्रियों की मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अहम फैसला लिया है। इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत संचालित होने वाली काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन की अवधि को बढ़ा दिया गया है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे प्रशासन के अनुसार, काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक विशेष ट्रेन अब 2 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालित होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी 1 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार को अपने पूर्व निर्धारित समय और मार्ग पर चलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों के मार्ग, ठहराव और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस निर्णय से खासतौर पर उत्तराखंड से मुंबई, गुजरात और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में जाने वाले कामकाजी लोगों, छात्रों और पर्यटकों को फायदा मिलेगा। हर साल गर्मियों के दौरान इस रूट पर यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ती है, जिससे ट्रेनों में लंबी वेटिंग देखने को मिलती है। ऐसे में स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाना यात्रियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए आगे भी अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन पर विचार किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉