Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की, पीएम ने कहा समान नागरिक संहिता और धर्मान्तरण विरोधी कानून सरकार का साहसिक फैसला

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), धर्मांतरण विरोधी समेत कई कानूनों को लागू करने के साहसिक फैसलों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के लिए धामी सरकार ने मिसाल पेश की है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने यूसीसी को गंभीरता से लागू करते हुए, दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल प्रस्तुत की है। इसी तरह, राज्य सरकार ने धर्मांतरण विरोधी, दंगा नियंत्रण कानून से भी राष्ट्रहित को लेकर साहसिक नीति अपनाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के समापन में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य स्थापना की रजत जयंती से उत्तराखंड विकास की नई उंचाई छूते हुए, गर्व के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि देश जब देश आजादी का 100 साल मनाएगा, तब उत्तराखंड किस ऊंचाई पर होगा, हमें यह रास्ता चुनना है। इसलिए इंतजार किए बिना, हमें अपने रास्ते पर चल पड़ना होगा, भारत सरकार इस यात्रा में हमेशा उत्तराखंड सरकार के साथ खड़ी रहेगी। पीएम मोदी ने उत्तराखंड सरकार के सेब और कीवी के किसानों को डिजिटल करेंसी में अनुदान देने पर भी तारीफ की। कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से आर्थिक मदद की ट्रैकिंग करना संभव हो रहा है। इसके लिए मैं राज्य सरकार, आरबीआई सभी की प्रशंसा करता हूं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉