जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

भीमताल/नैनीताल:- जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को भीमताल क्षेत्र में जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद आर्या व पर्यटन विभाग की टीम द्वारा होम स्टे इकाइयों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में जिला पर्यटन विकास अधिकारी के साथ पर्यटन विभाग के कर्मचारी भी शामिल थे।
निरीक्षण के के दौरान कुल 16 होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 3 इकाइयों का होम स्टे पंजीकरण संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर प्रत्येक पर 10,000 रुपए का अर्थदंड निर्धारित किया गया। इसके साथ ही 7 इकाइयों को नियमावली के तहत गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध न कराने पर तीन दिन का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गये।
इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिन इकाइयों में गर्म पानी की सुविधाएं पाई गई उनमें राघवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह घुराल, तनवेन्द्र शेखर, सुरभा होम स्टे, व दीप विला होमस्टे शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान भीमताल इन होम स्टे बंद पाई गई।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने कहा कि पर्यटकों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं देना प्राथमिकता है। सभी होम स्टे संचालकों को पंजीकरण, स्वच्छता, सुरक्षा और मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। मानकों का उल्लंघन करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।











