Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

नौकरी का लालच देकर ठगी करने के मामले में एक इंजीनियरिंग के छात्र को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की  एसटीएफ ने शुक्रवार को फर्जी वेबसाइट बनाकर युवाओं को नौकरी का लालच देकर ठगी करने के मामले में एक इंजीनियरिंग के छात्र को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले आई 4सी के पोर्टल पर हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, दिल्ली आदि राज्यों से एक ही प्रकार की लगभग 30 शिकायतें मिली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

सामने आया कि नंदा की चौकी, प्रेमनगर क्षेत्र से एक साइबर ठग अपनी फर्जी बेवसाइट न्यूट्रिनो लैब के जरिए देशभर में कई युवाओं से धोखाधड़ी कर रहा था। इन शिकायतों का संज्ञान लेकर एसटीएफ की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की।

ADVERTISEMENTS Ad

ऑनलाइन पोर्टल 1930 पर प्राप्त शिकायतों में दर्ज साइबर ठग के मोबाइल नंबरों और बैंक खातों को जांचा गया। पीड़ितों से भी बात की गई। सामने आया कि ठगी करने वाला छात्र प्रेमनगर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

आरोपी युवक कृपाल शर्मा निवासी सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल के विरूद्ध थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद उसकी तलाश की गई। शुक्रवार को एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉