Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

ट्रेन की चपेट में आने से मादा गुलदार की मौत, मामले की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार-ऋषिकेश ट्रेन की चपेट में आने से मादा गुलदार की मौत हो गई। रेंज अधिकारी ने रेलवे के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है, हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि किस ट्रेन से ये हादसे हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

गश्त के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों को हादसे का पता चला। जिसके बाद वन विभाग के हाथ पांव फूल गए, वन कर्मचारी गुलदार का शव पोस्टमार्टम के लिए मोतीचूर रेंज कार्यालय लेकर पहुंचे, रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि मामले में रेलवे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, गुलदार की उम्र लगभग सात साल बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad

हादसा किस ट्रेन से हुआ है अभी तक इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है, मामले की जांच जारी है। ऐसा माना जा रहा है खाने की तलाश में गुलदार ट्रैक तक पहुंचा होगा, और इसी बीच ट्रेन आ गई और यह हादसा हो गया। बता दें ये कोई पहला हादसा नहीं है जब ट्रेन की चपेट में आने से किसी वन्यजीव की मौत हुई है, इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, बावजूद इसके प्रशासन की ओर से हादसे रोकने के लिए सख्त कदम नहीं उठाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉