Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनादेहरादून

गौ तस्कर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में गौ तस्कर को लगी गोली

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून के सहसपुर में तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जवाबी फायरिंग में गौ तस्कर  के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। घायल बदमाश के विरुद्ध पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत हैं

ADVERTISEMENTS Ad

आज सुबह तड़के सहसपुर क्षेत्र में धर्मावाला चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश को चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने रोका, लेकिन बदमाश भागने लगा। पीछा करने पर तिमली के जंगल में पुलिस टीम पर बदमाश ने  फायरिंग की। इस दौरान जवाबी फायरिंग में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ में घायल बदमाश उस्मान उर्फ कालू पुत्र एहसान उर्फ मंगू (24) निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर लाया गया। एसएसपी देहरादून और एसपी विकासनगर ने हॉस्पिटल में अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यूपीसीएल विजिलेंस और पुलिस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 108 लोगों को पकड़ा, वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करने की अपील
Ad

बदमाश सहारनपुर का शातिर गौ तस्कर हैं। विगत दिवस थाना सेलाकुई मे गौवंश की चोरी की सहसपुर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। आज सुबह भी गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में अपने साथियों के पास जा रहा था। बदमाश को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के 23वें दिन एमबीपीजी कॉलेज में स्रोत पर कचरा पृथक्करण एवं 3R पर कार्यशाला आयोजित, एनएसएस विद्यार्थियों को दिया गया संदेश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉