Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, अवैध गतिविधियों, अतिक्रमण एवं सत्यापन पर रहा विशेष फोकस

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश में आज जिले के सभी बैरियरों, मुख्य मार्गों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महत्वपूर्ण बैरियर पर भी चेकिंग अभियान जारी रहा। बेलबाबा बॉर्डर बैरियर, आम्रपाली बैरियर, हल्दूचौड़, रामनगर रूट बैरियर, गडप्पू बैरियर, बारापत्थर बैरियर, भीमताल, खैरना बैरियर, सुभाष नगर बैरियर आदि सभी जगहों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

प्रत्येक सेक्टर में वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौजूद रहे। दरोगा स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में टीमें मैदान में सक्रिय देखी गयीं। पुलिसकर्मी बॉडी प्रोटेक्टर व आधुनिक ऑटोमेटिक असलहों से लैस रहे। हर संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। अवैध गतिविधियों, अतिक्रमण एवं सत्यापन पर विशेष फोकस रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। शहर के भीतरी हिस्सों में पैदल गश्त बढ़ाई गई। भीड़भाड़, चौराहों और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर पुलिस की तैनाती रही। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक खबर या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने अपील की है कि शांति व सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और चेकिंग में सहयोग दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉