Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने अपने  प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, कहा.. जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं, जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  नैनीताल/उधमसिंह नगर नैनीताल संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को सर्किट हाउस काठगोदाम मे संसदीय क्षेत्र की अपने प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रतिनिधियों को क्षेत्र में अधिक से अधिक जनसंपर्क करने और जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रतिनिधि आम जनता के बीच जाकर सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि छोटे स्तर की समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाए और जो मुद्दे सांसद स्तर के हैं, उन्हें समय पर उनके समक्ष रखा जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad

सांसद ने स्पष्ट किया कि जनता और सांसद के बीच सासद प्रतिनिधि एक मजबूत कड़ी हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि वे लोगों के बीच रहकर उनकी तकलीफें सुनें और समाधान में अपनी अहम भूमिका निभाएँ।बैठक में सांसद ने प्रतिनिधियों से कहा कि जनता के साथ जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया। सांसद ने कहा कि सभी प्रतिनिधियों को यह जानकारी रहनी चाहिए कि अभी आयकर में 12 लाख तक की छूट के बाद अब केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी के दरों में भी भारी कमी की गई है। जिसमें दूरदर्शी सोच के साथ आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने अपने प्रतिनिधियों से कहा कि किसी भी समस्या का समय पर निवारण होगा तो क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी और जनता का भरोसा भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान

बैठक का संचालन सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने किया, बैठक में नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधियों में नंदन गोस्वामी, विपिन जल्होत्रा, कार्तिक राय, हिमांशु मिश्रा, भगवान तिवारी, कमलेश जोशी, गोविंद, लवी सहगल, दीपक जोशी, बालम बोरा, पुष्कर जोशी, त्रिलोक, अनुभव कुमार, देवेंद्र बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉