Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को उचित प्रोटोकॉल न मिलने पर कार्रवाई की मांग, प्रशासन ने दी सफाई

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को उचित प्रोटोकॉल न मिलने का मामला अब गरमा गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने उप सचिव के माध्यम से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को पत्र भेजकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

पत्र में कहा गया कि शासन की ओर से भेजे गए मानचित्र में विधानसभा अध्यक्ष के बैठने का स्थान मुख्यमंत्री के बाद निर्धारित किया गया था, जो उनके संवैधानिक पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। अध्यक्ष ने इसे पद की अवमानना बताते हुए अप्रसन्नता जाहिर की और कहा कि ऐसी स्थिति में उनका कार्यक्रम में शामिल होना उचित नहीं था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

बताते चलें कि राजधानी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला हाल ही में सामने आया था। अब विधानसभा अध्यक्ष से जुड़े इस विवाद ने शासन-प्रशासन पर सवाल खड़े किये हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह की ओर से भेजे स्पष्टीकरण में कहा गया कि विधानसभा अध्यक्ष के निजी सचिव चन्द्रेश गौड़ को कार्यक्रम से पूर्व ही जानकारी दे दी गई थी। सचिव ने बताया था कि अध्यक्ष स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में रहेंगी, इसलिए परेड ग्राउंड नहीं पहुंच पाएंगी। नगर मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉