Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने किया निर्माणाधीन वेडिंग जोन का स्थलीय निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने आज अधिकारियों के साथ रूद्रपुर के निर्माणाधीन वेडिंग जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि जो दुकाने तैयार हो गई हैं उनका नियमानुसार दीपावली से पूर्व पात्रता के दृष्टिगत आवंटन करने का कार्य पूर्ण करें। उन्होने कहा कि अन्य दुकानों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करायें एवं दीपावली के बाद उनका आवंटन भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को दुकाने आवंटित होनी है उनकी संख्या को देखते हुए अभी और भूमि की आवश्यकता है, जिसके लिए भी भूमि चिन्हित कराने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिये गये है।जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में नगर निगम द्वारा कम्युनिटी हॉल, वेडिंग हॉल बनाए जायेंगे, जिससे माध्यम व गरीब लोगों को शादी -विवाह, पार्टी आदि आयोजनों के लिए कम धनराशि में कम्युनिटी हॉल/वेडिंग हॉल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कम्युनिटी एवं मैरिज हॉल लिए शीघ्र भूमि चिन्हित करने के निर्देश नगर आयुक्त व उपजिलाधिकारी को दिये गये हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि वेंडिग जोन में कुल 130 दुकानें तैयार की जा रही हैं। जिसमें से 76 दुकानों का लगभग कार्य पूर्ण हो चुका है, जिनका आवटंन दीपावली से पूर्व कर दिया जायेगा एवं शेष दुकानों का कार्य पूर्ण कर दीपावली के उपरान्त आवटंन की कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में अपील: मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए चलाया जा रहा अभियान, सत्यापन हेतु भारत निर्वाचन आयोग ने 11 दस्तावेज किए निर्धारित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉