Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय को लेकर तैयारियां तेज, भवन निर्माण के लिए स्वीकृत भूमि का मंत्री रेखा आर्या ने किया निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  उत्तराखंड में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार स्थित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया, जहां इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इसे प्रदेश के खेल भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह स्थान केवल जमीन का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि वर्षों के संकल्प, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “यहां बनने वाला खेल विश्वविद्यालय प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नई दिशा देगा और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का मंच प्रदान करेगा। यह आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

उन्होंने आगे कहा कि खेल मंत्री के रूप में युवाओं और खिलाड़ियों के लिए जो सपना देखा गया था, वह अब साकार होता नजर आ रहा है। इस परियोजना को साकार करने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने उनका आभार जताया।

ADVERTISEMENTS Ad

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय का एकेडमिक ब्लॉक और प्रशासनिक भवन तैयार है और आगामी सत्र से कक्षाओं का संचालन शुरू करने की योजना है।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

इस दौरान मंत्री ने सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के प्रशिक्षण शिविर का भी निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बालक और बालिका टीमें 1 अप्रैल से शुरू होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी और बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

निरीक्षण और कार्यक्रम के दौरान रविंद्र बाली, यशपाल आर्य, लता शाह, लीलावती जोशी, सुनील कुमार, राहुल यादव और गोविंद लटवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉