Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना लाइट के संचालित हो रहे ई-रिक्शा पर की सख्ती, पांच ई. रिक्शा चालकों के कटवाए चालान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कुमाऊं कमिश्नर मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नगर में निरीक्षण के दौरान बिना लाइट के संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं पर सख्त रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर ही पाँच ई-रिक्शा चालकों के चालान कटवाए गये।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त रावत ने नैनीताल एवं हल्द्वानी में निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में बिना लाइट के चल रहे ई-रिक्शाओं पर नाराज़गी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे किसी भी ई-रिक्शा को सड़क पर चलने की अनुमति न दी जाए, क्योंकि यह यातायात नियमों का उल्लंघन है एवं यात्रियों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

उन्होंने कहा कि यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत यह अत्यंत संवेदनशील विषय है। इसलिए राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से निरंतर चेकिंग अभियान चलाएं और बिना लाइट या असुरक्षित ढंग से चलने वाले ई-रिक्शाओं के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि शहरों में बढ़ते यातायात दबाव के बीच ई-रिक्शा संचालकों को नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा, अन्यथा लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कठोर कार्रवाई से भी परहेज नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉