Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

घर से समोसा लेने निकली 9 वर्षीय बच्ची से लुटेरा सोने का लॉकेट छीनकर हुआ फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। घर से समोसा खरीदने निकली एक 9 वर्षीय बच्ची को लुटेरे ने बच्ची के गले में पहना लॉकेट छीन लिया, उसके बाद पैदल ही फरार हो गया। इस घटना के बाद बनभूलपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

चौधरी कालोनी गौजाजाली निवासी आशा देवी पत्नी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी 9 साल की बेटी वंदना घर से समोसा खरीदने के लिए निकली थी। बच्ची के गले में काले धागे में एक डेढ़ ग्राम वजनी सोने का लॉकेट था। जब बच्ची गणपति विहार कालोनी के पास पहुंची, तो एक लुटेरे ने उसे रोक लिया और उसके गले में पड़ा लॉकेट छीन लिया।

घटना के बाद बच्ची घर लौट आई और परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजन तुरंत लुटेरे की तलाश में निकले, लेकिन उसे पकड़ने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद, बच्ची की मां ने बनभूलपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस इलाके में संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉