Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

ADVERTISEMENTS Ad

मुक्तेश्वर:-  नथुवाखान में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां लगभग 9:30 बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे में कार सवार एक किशोरी समेत दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने  दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्ला रामगढ़ पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह नथुवाखान क्षेत्र में ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक कार को संभाल पाता, इससे पहले ही वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्ला रामगढ़ पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

रामगढ़ सीएचसी के चिकित्सक डॉ. प्रदीप पांडे के अनुसार हादसे में कोमल आर्या (17) पुत्री दिनेश चंद्र निवासी नथुवाखान और राजेंद्र प्रसाद (45) पुत्र जगत राम निवासी नथुवाखान घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि कोमल के सिर में गहरी चोट लगी है, जबकि राजेंद्र प्रसाद के पूरे शरीर में चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉