Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए मांगी पांच हजार रूपए की रकम, विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते डॉक्टर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:-  जिला अस्पताल में तैनात एक ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने एक व्यक्ति से दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले की जांच की और मंगलवार को अस्पताल में कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को पकड़ लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने के लिए डॉक्टर  के संपर्क में आया था। आरोप है कि प्रमाणपत्र जारी करने के बदले में डॉक्टर  ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत विजिलेंस से की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर एवं पर्यटन स्थलों की करी सफाई
Ad

शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस टीम ने मंगलवार को जिला अस्पताल में कार्रवाई की। टीम ने शिकायतकर्ता को निर्धारित रकम के साथ डॉक्टर के पास भेजा। जैसे ही डॉक्टर ने पांच हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर शहर में डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी, वाहन चालकों को करना होगा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग
Ad

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी डॉक्टर के आवास पर भी छापेमारी की। टीम द्वारा वहां दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद गिरफ्तार डॉक्टर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए देहरादून लाया जाएगा।

विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के बाद ही रिश्वत से जुड़े पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉