Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू

रुड़की:-  ब्रह्मपुर जट्ट गांव में 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण और हत्या की आशंका का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने अपने ही पति धनेश्वर उर्फ तोता और उसके दोस्त आशीष उर्फ घोल्ला पर बेटी को जबरन घर से ले जाने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां रीटा ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी करीब डेढ़ माह तक मुजफ्फरनगर के कल्लरपुर कछौली गांव में अपने मामा के यहां रही थी। इसके बाद वह घर लौटी थी। आरोप है कि धनेश्वर को अपनी बेटी पर किसी लड़के से बातचीत करने का शक था। उसने किशोरी की सोशल मीडिया पर अपलोड की गई फोटो भी देखी थी। इसके बाद से वह नाराज था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, कार चालक मौके से फरार
Ad

रीटा के मुताबिक, 16 जुलाई की रात धनेश्वर अपने दोस्त आशीष के साथ शराब पीकर घर आया। रात में नशा उतरने के बाद उसने सोशल मीडिया पर किशोरी की फोटो देखी और गुस्सा हो गया। आरोप है कि 17 जुलाई की तड़के करीब चार बजे दोनों ने किशोरी को जबरन घर से उठाया। विरोध करने पर आरोपियों ने रीटा और उसकी दूसरी बेटी राधिका के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। तहरीर के अनुसार, आरोपी किशोरी को बाइक से अपने साथ ले गए और करीब एक घंटे बाद लौटे। रीटा का आरोप है कि आरोपियों ने उसे तमंचा दिखाकर धमकाया और कहा कि किशोरी ने उन्हें बदनाम किया है इसलिए उसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन भीमताल में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Ad

साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। रीटा अपनी बेटी के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉