एक्सीलेंट शॉर्ट हैंड क्लासेस में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा

हल्द्वानी:- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक्सीलेंट शॉर्टहैंड क्लासेस नवाबी रोड हल्द्वानी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें माननीय विधायक सुमित हृदयेश मुख्य अतिथि के रूप पर उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में संजय जोशी निदेशक जैनलेक्स एजुकेशन, (अध्यक्ष हल्द्वानी टीचर्स एसोसिएशन) और नवल किशोर जोशी निदेशक केप कोमोरिन इंस्टीट्यूट (सचिव हल्द्वानी टीचर एसोसिएशन) ने अतिथि के तौर पर सहभागिता की।
इंस्टिट्यूट के निदेशक आरपी जोशी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि छात्र देश के भविष्य हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में कोचिंग के निदेशक आरपी जोशी ने विधायक सुमित हृदयेश का स्वागत करते हुए कहा कि वे उनके आभारी हैं कि उन्होंने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी।
कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दीं। सरस्वती वंदना, शास्त्रीय संगीत, कुमाऊनी गीत- संगीत, भाषण आदि कई कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किए। संस्थान में इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा संस्थान के छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण भी किया गया।











