Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कल देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ADVERTISEMENTS Ad

आपातकालीन स्थिति में मरीजों को भीमताल में ही मिले बेहतर उपचार, अत्यंत गंभीर स्थिति में ही किया जाए रेफर – मंत्री कैड़ा

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार देर रात भीमताल नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान मंत्री कैड़ा ने अस्पताल में तैनात चिकित्सकों से स्वास्थ्य सुविधाओं, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, मरीजों के उपचार एवं अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि अस्पताल पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर उचित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी मरीज को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री कैड़ा ने विशेष रूप से आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को लेकर चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि इमरजेंसी के दौरान अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का प्राथमिकता के आधार पर भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं अथवा सामान्य आपातकालीन परिस्थितियों में अनावश्यक रूप से अन्य अस्पतालों में रेफर न किया जाए। केवल अत्यंत गंभीर स्थिति में, जब मरीज के उपचार के लिए उच्च चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता हो, तभी चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार अन्यत्र रेफर किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला की तैयारियों को लेकर विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी में महत्वपूर्ण बैठक, 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा मेले का आयोजन

मंत्री कैड़ा ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भीमताल एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों एवं भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि मरीजों के उपचार में संवेदनशीलता बरती जाए तथा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हों, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को उपचार के लिए अनावश्यक रूप से अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

मंत्री कैड़ा ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सेवा सर्वोपरि है और स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉