Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भाजपा सांसद और विधायक के नेतृत्व में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में भारी संख्या में लोग हुए शामिल, वीर सैनिकों के साहस और पराक्रम को किया नमन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- ऑपरेशन सिंदूर चला कर आतंकवाद के विरुद्ध की गई भारतीय सेना की साहसी कार्रवाई को नमन करते हुए आज कालाढूंगी विधानसभा के कटघरिया से तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। सांसद अजय भट्ट और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा सम्मान यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता का उत्सव मनाने तथा हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम को नमन करने का एक पावन अवसर है। विधायक बंशीधर भगत ने यात्रा की सफलता पर क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कहा कि आम जनमानस ने बड़ी संख्या में आ कर इस तिरंगा यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में आज भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में सक्षम है। हमारी सेना पहले से कहीं अधिक सशक्त, सजग और आधुनिक संसाधनों से लैस है, अब हमारे दुश्मन भी यह जानते हैं कि ये नया भारत है और इसके खिलाफ किया गया कोई भी काम उनके नाश का कारण बन सकता है। आज का भारत गोली का जवाब गोलो से देने में सक्षम है। भारतीय सेवा के पराक्रम पर हम सभी देशवासियों को गर्व है। आतंकवाद के विरुद्ध यह लड़ाई केवल सेना और सरकार की नहीं बल्कि हम सबकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

इस तिरंगा यात्रा में दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, कंचन उप्रेती, दीपू नेगी, विक्रम जंतवाल, कमलेश पाण्डे, सुमित्रा प्रसाद, कर्नल भूपाल सिंह रौतेला, कर्नल जगत सिंह जंतवाल, पार्षद सुरेंद्र मोहन सिंह, कर्नल बोरा, रवि कुरिया, दीपा ढोड़ियाल, मोहन पाठक, महेश शर्मा, भुवन आर्या, भाजपा जिला महामंत्री रंजन बर्गली, नवीन भट्ट, गणेश शाह, प्रकाश पटवाल, गोविंद बर्ती, कमलनयन जोशी, प्रमोद पंत, लाखन निगलटिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉