Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

विवि छात्र पर हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, पांच फरार, तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- गुरुकुल विवि के छात्र पर  हमला कर कई राउंड हवाई फायरिंग करने के आरोपियों की देर रात ज्वालापुर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली  लगी। जिसके बाद उसे दबोच लिया गया, मौके से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पांच आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि फरार आरोपियों की तलाश में कांबिंग चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधीनस्थों के साथ घटनास्थल और फिर जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है। जब कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र उज्जवल पर जानलेवा हमला करने वाले स्कॉर्पियो कार सवार बदमाशों की तलाश में बहादराबाद में लोहे के पुल के पास नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। तभी संदिग्ध कार को देखकर पुलिस ने रूकने का इशारा किया। तब कार सवारों ने तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दिया और फिर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो फिर से आरोपियों ने फायर किया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली जा लगी और वह नीचे गिर गया जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। घायल बदमाश को पुलिस ने निजी वाहन से जिला अस्पताल में भिजवाया। फरार आरोपियों की तलाश में कांबिंग की जा रही है। जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा मौके पर पहुंचे। यहां ज्यादा लेने के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान निष्कर्ष निवासी कंकरखेड़ा मेरठ यूपी के रूप में हुई है। पास से ही आरोपी उदयराज निवासी कंकरखेड़ा मेरठ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। फरार पांच आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम कांबिंग कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉