Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

एक ही दो पहिया के 44 चालान, नहीं हुआ एक भी भुगतान

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  राजधानी देहरादून में परिवहन विभाग की स्वचालित नंबर प्लेट पहचान प्रणाली यानी एएनपीआर कैमरों ने हेलमेट नहीं पहनने पर दो साल में एक ही दोपहिया चालक के 44 चालान कर दिए। इस दोपहिया वाले का चालान तो धड़ाधड़ हुआ, लेकिन अब तक एक भी चालान का भुगतान नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दून-सहारनपुर रूट पर आशारोड़ी चेकपोस्ट पर लगे कैमरे से ऐसे चालान काटे गए। यह वाहन नरेंद्र के नाम पर पंजीकृत है। परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई है। यह भी पता चला कि 50 वाहन ऐसे हैं, जिनके 10 से ज्यादा चालान हुए। निर्मल के नाम पंजीकृत वाहन के 33 और शीतल के नाम पर वाहन के 28 चालान कटे, पर अभी तक चालान नहीं भरा गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

समीक्षा के बाद आरटीओ दफ्तर से वाहन स्वामियों को फोन किया गया, लेकिन ज्यादातर नंबर बंद थे। लिहाजा, अब नोटिस तैयार किए जा रहे, जिनको वाहन स्वामी के पते पर भेजा जाएगा। इसके साथ ही जिनके बीस से अधिक चालान हैं, उनके घर पर टीम भेजने की तैयारी है। उनको काउंसलिंग के लिए आरटीओ दफ्तर भी बुलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉