Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल में देशभक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा एवं प्रशासक ऋषभ जोशी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शहर में देश भक्ति के नारों के साथ रैली निकाली।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, प्रस्तुतियों एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

अपने संबोधन में प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी, संस्कार एवं राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भावी नागरिक और राष्ट्रनिर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नहरों के किनारे वृक्षारोपण करके दिया हरियाली को बढ़ाने का संदेश, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त के अलावा कई अधिकारियों ने किया सहयोग
Ad

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, एकता और देश की प्रगति के संकल्प के साथ हुआ। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।

विद्यालय के प्रबंधक यू.सी. जोशी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम में सचिव पुष्पा जोशी, उप प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी, समस्त शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉