Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

डीएसए मैदान में पढ़ी जा सकेगी ईद की नमाज, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जिला प्रशासन ने नैनीताल जिमखाना स्थित डीएसए मैदान में ईद की नमाज अदा करने पर लगाई गई थी जिस पर  आज हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने प्रशासन के आदेश पर रोक लगाते हुए 28 मई को डीएसए मैदान में ईद की नमाज अदा करने की अनुमति दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि हाल ही में जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया था कि ईद की नमाज केवल मस्जिदों और निजी परिसरों में ही अदा की जाए। प्रशासन का तर्क था कि डीएसए मैदान मुख्य रूप से खेल गतिविधियों के लिए निर्धारित है और वर्तमान में वहां विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में धार्मिक आयोजन की अनुमति देने से खेल गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

जानकारी के अनुसार डीएसए प्रबंधन ने पहले अंजुमन इस्लामिया को 28 मई 2026 को नमाज के लिए मैदान उपयोग की अनुमति दे दी थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह अनुमति निरस्त कर दी गई। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान प्रशासन के फैसले पर अंतरिम रोक लगाते हुए ईद की नमाज के लिए डीएसए मैदान के उपयोग की अनुमति प्रदान कर दी। अदालत के इस आदेश के बाद शहर में चल रही असमंजस की स्थिति भी समाप्त हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉