Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ओखलकांडा के बसौटिया नदी में महिला के बहने की आशंका, विधायक राम सिंह कैड़ा ने एसडीआरएफ टीम को बुलाकर चलाया अभियान

भीमताल:- ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा बडौन के तोक बसौटिया में 50 वर्षीय तुलसी देवी घर के पास ही घास काटने गई थी। देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। आज सुबह तक जब महिला नहीं मिली तो ग्रामीण फिर महिला को ढूंढने पर घर के कुछ दूरी पर महिला की चप्पल और दराती मिली, ग्रामीणों ने भारी बारिश के दौरान बसोटिया नदी में बहने की आकांशा जताई ! जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा को दी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा, चाय की टपरी पर पहुंच कर खुद ही चाय बनाकर मौजूद लोगों को पिलाई, सुनी समस्याएं, स्थानीय लोगों ने की सराहना
Ad

विधायक कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर जिला प्रशासन से वार्ता कर एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर नदी में ढूढ़ने का रैसक्यू अभियान चलाया,  उन्होंने एसडीआरएफ, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम को जब तक तुलसी देवी नहीं मिल जाती खोजबीन जारी रखने को कहा। विधायक कैड़ा ने कहा इस दुःख की घड़ी में, मै और हमारी सरकार परिजनों के साथ ख़डी है विधायक ने जिला प्रशासन से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की अन्य टीमों को अलग अलग स्थानों पर भेजने को कहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य मंत्री भावना मेहरा ने किया दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण, महिलाओं की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को फोन कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉