Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 34 लाख की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, भारी मुनाफे के लालच में आकर लोग अपनी रकम गंवा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी तरह का एक मामला देहरादून से आया है जिसमें निवेश में भारी मुनाफे का लालच देकर देहरादून के एक शख्स से 34 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी कर ली गई। ठगों ने खुद को ट्रेडर बताकर एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से संपर्क साधा और फर्जी ब्रोकर कंपनी के नाम पर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि गोविंदगढ़ निवासी इमरान खान को बीती चार अगस्त को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में जस सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को वॉल स्ट्रीट का ट्रेडर बताया और स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग पैटर्न सिखाने लगा। कुछ समय बाद प्री-मार्केट ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इस तरह ठगों के झांसे में इमरान ने अपने चार अलग-अलग बैंक खातों से उनके बताए गए खातों में कुल 34 लाख पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉