Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

गुलदार के हमले में पांच वर्षीय बालिका की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल, विधायक और वन मंत्री के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी

ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी:-  मुख्यालय से लगभग छह  किलोमीटर दूर खांड्यूसैंण के पास मंगलवार देर शाम गुलदार के हमले में पांच वर्षीय मासूम बालिका की गुलदार के हमले में 5 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई, जबकि ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। मौके पर पहुंचे पौड़ी विधायक को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने विधायक और वनमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे पांच वर्षीय आरुषि पुत्री कृष्ण कुमार खांड्यूसैंण के स्थानीय बाजार से अपने घर ओजली लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर बरामद हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6:15 बजे आरुषि पर गुलदार ने हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉