Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा ने बनाया नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 50 हजार के पार, एक लाख तक पहुंचने की उम्मीद

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:- उत्तराखंड की प्रसिद्ध आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा ने इस वर्ष नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। पहली बार यात्रा के दौरान 50 हजार से अधिक श्रद्धालु आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा अभी जारी है और मौसम अनुकूल रहने पर इस वर्ष यात्रियों की संख्या एक लाख के करीब पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन के अनुसार अब तक 50,521 श्रद्धालु आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर चुके हैं। जबकि पिछले वर्ष पूरे यात्रा सीजन में 36,600 यात्रियों ने इस पवित्र धाम की यात्रा की थी। इस बार यात्रा शुरू होने के महज 39वें दिन ही पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया था और अब 56 दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या 50 हजार के पार पहुंच चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सेना में सेवा पूरी करने के बाद लौटे अग्निवीरों को रोजगार से जोड़ने की कवायत तेज, करीब 1200 जवानों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास
Ad

इस वर्ष यात्रा के दौरान मौसम ने भी श्रद्धालुओं का साथ दिया है। अभी तक आदि कैलास मार्ग पर किसी बड़ी प्राकृतिक बाधा का सामना नहीं करना पड़ा। केवल एक बार मलघाट के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कुछ घंटों के लिए यात्री फंसे थे, लेकिन मार्ग जल्द ही सुचारु कर दिया गया। इसके अलावा पूरी यात्रा लगभग निर्बाध रूप से संचालित हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन का कहना है कि पिछले वर्षों में जून के तीसरे सप्ताह से शुरू होने वाली प्री-मानसून बारिश के कारण यात्रा मार्ग अक्सर बाधित हो जाता था, लेकिन इस बार सीमांत क्षेत्र में वर्षा सामान्य रहने से यात्रा प्रभावित नहीं हुई है। यही कारण है कि श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में कल से 16 अगस्त तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, मा.उच्च न्यायालय के आदेशों का होगा अनुपालन, शहरी, ग्रामीण व वन क्षेत्रों में चलेगा विशेष सफाई अभियान, जिलाधिकारी ने गठित की टीमें

उधर, जिला प्रशासन अब कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियों में भी जुट गया है। पहला जत्था 6 जुलाई को पिथौरागढ़ पहुंचने की संभावना है। आदि कैलाश और कैलाश मानसरोवर यात्रा का मार्ग गुंजी तक समान होने के कारण दोनों यात्राओं के एक साथ संचालित होने से उच्च हिमालयी व्यास घाटी में धार्मिक गतिविधियां और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

प्रशासन को उम्मीद है कि यदि आगामी दिनों में मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो इस वर्ष आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में नया इतिहास बना सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉