Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

आईपीएस दीपम सेठ की डीजीपी की कुर्सी पर हो सकती है ताजपोशी

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ आईपीएस दीपम सेठ प्रतिनियुक्ति अवधि बीच में ही छोड़ वापस उत्तराखंड लौट आए हैं। उन्हें मूल कैडर में वापस भेजने के लिए गृह सचिव ने शुक्रवार को ही पत्र लिखा था। इसके अगले ही दिन यानी शनिवार को उन्हें एसएसबी से रिलीव भी कर दिया है। एकाएक बुलाए जाने और तत्काल रिलीव होने से डीजीपी के चयन के संबंध में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दीपम सेठ वर्तमान में एडीजी पद पर हैं। कुछ समय पूर्व उन्हें प्रतिनियुक्ति पर एसएसबी भेजा गया था। इसी बीच गृह सचिव के पत्र के आधार पर एसएसबी ने दीपम को एक दिन के भीतर ही रिलीव कर दिया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही उन्हें राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक घायल, अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

जनवरी में होनी है पदोन्नति

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ आईपीएस दीपम सेठ वर्तमान में एडीजी पद पर तैनात हैं। वह जनवरी में पदोन्नत होकर डीजी बन जाएंगे। वरिष्ठता के हिसाब से अब उनसे ऊपर कोई नहीं है। ऐसे में उन्हें राज्य का नया डीजीपी बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई है। पिछले साल पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने से पहले से नए डीजीपी के चयन को जोड़तोड़ होने लगी थी। इधर, अब दीपम के लौटने के बाद उन्हें डीजीपी बनाए जाने की प्रबल संभावनाएं लोग जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरमानें बैंड से मल्ला गहना मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, लोगों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत कर जताया आभार

मौजूदा डीजीपी का नाम पैनल में नहीं

अशोक कुमार के रिटायरमेंट के बाद उत्तराखंड में अभिनव कुमार का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था। कुछ माह पूर्व ही सरकार ने स्थायी डीजीपी की नियुक्ति को लेकर अभिनव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के नाम आयोग को भेजे थे। आयोग ने अभिनव कुमार का नाम हटा दिया था। दरअसल, अभिनव कुमार यूपी कैडर के हैं। कैडर के कारण ही उनके नाम पर पेंच फंस रहा है।इसे लेकर अभिनव कुमार ने बीते दिनों गृह सचिव को चिट्ठी भी भेजी थी। लेकिन प्रतिनियुक्ति से लौटते ही दीपम सेठ वरिष्ठता में सबसे ऊपर आ गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉