Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल ने बालक में एवं सेंट लॉरेंस स्कूल ने बालिका वर्ग में जीता एसकेएम कप VIII का खिताब, तीन दिवसीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एस.के.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अंतरविद्यालयी बास्केटबॉल चैंपियनशिप ‘एसकेएम कप VIII 2026-27’ का समापन उत्साह, खेल भावना और रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्गों में एसकेएम स्कूल व सेंट लॉरेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले जीतकर खिताब अपने नाम किया। विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और जीत के प्रति दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालक वर्ग में एसकेएम ने स्कॉलर्स को 53-7 से पराजित किया। वहीं, बालिका वर्ग में नैनी वैली ने आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल को 25-4 से हराकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में एसकेएम ने डीपीएस को 52-32 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में गुरुकुल ने हरमन माइनर को 43-19 से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में सेंट लॉरेंस ने सेंट थेरेसा को 35-22 से पराजित किया, जबकि एसकेएम की बालिका टीम ने नैनी वैली को 29-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला एसकेएम और गुरुकुल के बीच खेला गया। इसमें एसकेएम ने 51-33 के स्कोर वाले मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, बालिका वर्ग के फाइनल में एसकेएम और सेंट लॉरेंस की टीमें आमने-सामने रहीं। इस मुकाबले में सेंट लॉरेंस ने 46-31 के स्कोर के साथ जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया।

प्रतियोगिता के दौरान दूसरे दिन के मैच में देर शाम तक खेले गए बालक वर्ग के मुकाबलों में स्कॉलर्स ने केवीएम को 10-4 से पराजित किया। डीपीएस ने नैनी वैली को 25-12 से, वेंडी ने डीपीएस को 15-7 से, केवी ने पैंथियन को 13-7 से तथा हरमन माइनर ने सेंट थेरेसा को 11-7 से हराया। वहीं, किड्स ने एचडी फाउंडेशन को 6-2 से पराजित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रंजना फाउंडेशन का बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम, कॉपी किताबों का किया वितरण, बच्चों को शिक्षा के प्रति किया प्रोत्साहित

तीन दिनों तक चली इस चैंपियनशिप ने विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और प्रत्येक मुकाबले में टीमों ने जीत के लिए भरपूर प्रयास किया।

टीम के रेफरी- सचिन वैश्य, विवेक मेहता, तन्मयखतवाल, रिया बिष्ट, काशिका परिहार तथा एसकेएम के कोच सागर बिनवाल, गुरुकुल के कोच नीरज सिंह अधिकारी, सेंट लॉरेंस के कोच सुमित यादव रहे।

इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक यू.सी. जोशी, सचिव पुष्पा जोशी, प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उप-प्रधानाचार्या  भामिनी चौहान जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉