Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मीडिया सेंटर के सूचना अधिकारी अहमद नदीम को मिली नई जिम्मेदारी, विभाग ने उन्हें सौंपा जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- बीती 12 सितंबर को  जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन हो गया था, इसके बाद रिक्त हुए जिला सूचना अधिकारी नैनीताल के पद की जिम्मेदारी मीडिया सेंटर के सूचना अधिकारी अहमद नदीम को सौंपी गई है। विभाग की ओर से उन्हें जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अहमद नदीम इससे पहले हल्द्वानी मीडिया सेंटर प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सूचना विभाग में कार्य करने के साथ ही उन्हें प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय का लंबा अनुभव है। नई जिम्मेदारी के तहत वह नैनीताल जिले में विभागीय गतिविधियों के साथ-साथ प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय का कार्य देखेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता: लूट के मुकदमे में दो साल से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Ad

अहमद नदीम ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वह नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में सहायक जिला सूचना अधिकारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न जिलों में कार्य करने के अनुभव के चलते उन्हें पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों की प्रशासनिक एवं मीडिया व्यवस्था की अच्छी समझ है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले में उन्हें यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब जिला सूचना विभाग के सामने सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के साथ ही मीडिया समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, फर्जी आईबी. आईडी, कागजात व नीली बत्ती लगी कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का 12 सितंबर को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद जिला सूचना अधिकारी का पद रिक्त हो गया था। अब अहमद नदीम को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने से विभागीय कामकाज को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने की व्यवस्था की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉