Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड: प्रदेश में बदलेगा मौसम, नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को प्रदेश के नौ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा 10 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट बेलबाबा क्षेत्र में शिफ्ट करने की योजना को बड़ा झटका, 30 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि हस्तांतरित करने का प्रस्ताव खारिज
Ad

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सुबह-शाम होगा ठंड का अहसास

राजधानी देहरादून में बृहस्पतिवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। शहर में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के एक-दो दौर चलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिला कर्मचारियों को राहत, राज्य सरकार ने करवाचौथ पर कल गुरुवार को अवकाश किया घोषित

इससे पहले पिछले 24 घंटों के दौरान देहरादून में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी में भी अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि, इस दौरान इन क्षेत्रों में कोई महत्वपूर्ण वर्षा रिकॉर्ड नहीं की गई।

मौसम में संभावित बदलाव के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ने के आसार हैं, जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉