Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल/हल्द्वानी:- कल 16 अगस्त रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री रविवार को प्रातः 8:40 बजे मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून से कार द्वारा जी.टी.सी. हैलीपैड, देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे, वहाँ से 8:55 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा नैनीताल के लिए रवाना होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

सुबह 9:55 बजे मुख्यमंत्री रा.इ.का. लाखनमण्डी, चोरगलिया हैलीपैड, नैनीताल पंहुचेंगे, जहाँ से 10:05 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर नंधौरगढ़ पैलेस, गौलापार, पहुंचेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

नंधौरगढ़ पैलेस में मुख्यमंत्री कुमाऊं संभाग के जिलाध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्षों की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक  मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के मा. सांसद एवं विधायकगणों के साथ बैठक करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक वह लोकसभा क्षेत्र नैनीताल के मा. सांसद एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग करेंगे। इस भ्रमण के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, संगठनात्मक विषयों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉