Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

लापता अधिवक्ता का शव गधेरे से बरामद, सूचना से क्षेत्र में सनसनी, संदिग्धों से पूछताछ जारी

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:- बीते 17 दिनों से लापता अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार का शव बुधवार देर शाम नदीगांव क्षेत्र में थौड़ाई के पास एक गधेरे से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। आज बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार 17 अक्टूबर से लापता थे। उनकी मां ने 31 अक्टूबर को कोतवाली में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। अधिवक्ता की बरामदगी को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय में अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने शीघ्र मामले का खुलासा करने का भरोसा दिया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad

मंगलवार देर शाम पुलिस को नदीगांव के थौड़ाई क्षेत्र के पास गधेरे में शव होने की जानकारी मिली। इसके बाद कपकोट के सीओ के नेतृत्व में जिले के कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

परिजनों ने चेहरे और जैकेट के आधार पर शव की पहचान धीरेंद्र परिहार के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच तेज कर दी है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है।

सीओ अजय साह ने बताया कि लापता अधिवक्ता का शव मंगलवार शाम थौड़ाई के पास बरामद हुआ है। मामले में कुछ और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉