Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

हरिद्वार कांवड़ लेने गए व्यक्ति की पत्नी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- ट्रांजिट कैंप कांवड़ लेने हरिद्वार गए शख्स की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली, सबसे पहले मृतका की सास ने बहु को फंदे में लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार सुखदेव मंडल पुत्र बाबूराम मंडल निवासी ट्रांजिट कैंप अपनी पत्नी लतिका और 11 साल के बेटे के साथ रहते हैं, सुखदेव के माता-पिता और बड़ा भाई दूसरे घर में रहते हैं, बताया जा रहा है सुखदेव अपने पिता बाबूराम और भाई सुब्रत के साथ कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad

सोमवार को सुखदेव की मां अपनी बहू लतिका से मिलने उसके घर पहुंची तो घर के अंदर घुसते ही उनके होश उड़ गए उन्होंने बताया कि उनकी बहू लतिका छत पर लगाए लोहे के पाइप में साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। उन्होंने तुरंत अपनी दूसरी बहू को लतिका के घर बुलाया और किसी तरह लतिका के गले से फंदा हटाकर उसे नीचे उतारा और घटना को सूचना देकर तुरंत आने को कहा,  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है, इसके साथ ही पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर एसएसपी मणिकांत का कहना है कि जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉