Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आनंदा एकेडमी में बाल कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन, बच्चों ने स्वरचित कविताएं सुनाकर सभी का मन मोहा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  आनंदा एकेडमी में बाल कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 3 से 9 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति, प्रकृति, संस्कार, शिक्षा, पर्यावरण तथा प्रेरणादायक विषयों पर अपनी स्वरचित कविताएं सुनाकर सभी का मन मोह लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण और प्रस्तुति की उपस्थित सभी अतिथियों ने भरपूर सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव त्रिपाठी बाल कवि सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से कविता लिखने के लिए प्रेरित किया तथा कविता लेखन के मूल नियमों और भाषा की शुद्धता, भाव, लय एवं अभिव्यक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि कविताएँ हमारे ज्ञान, संवेदनाओं और संस्कारों का अमूल्य भंडार होती हैं। कविता बच्चों में कल्पनाशक्ति, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास का विकास करती है।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

विद्यालय की प्रधानाचार्या माया बिष्ट ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रबंध निदेशिका दीक्षा बिष्ट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को उड़ान प्रदान करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉