Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, नशे से दूर रहने के उपायों के बारे में दी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, हल्द्वानी के तत्वाधान में एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम में डॉ. कैलाश चंद शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति किसी को नशा करने के लिए कोई उकसाए, तो उससे कैसे इंकार किया जाए और नशे से शरीर एवं मन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया। विद्यार्थियों को ड्रग्स से होने वाले नुकसान से सतर्क रहने की प्रेरणा दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महापौर गजराज बिष्ट ने ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कहा-जनता को बेहतर सुविधाएं देना नगर निगम की प्राथमिकता
Ad

इसके पश्चात डॉ. अखिलेश जोशी ने कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों को हार्ट अटैक, चक्कर आना तथा दौरा पड़ने जैसी आपात स्थितियों में क्या करना चाहिए, इस विषय पर उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने सीपीआर विधि का प्रदर्शन कर बताया कि हृदयगति रुकने की स्थिति में किसी व्यक्ति की जान कैसे बचाई जा सकती है। जैसी आपात स्थितियों में क्या करना चाहिए, इस विषय पर उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने सीपीआर विधि का प्रदर्शन कर बताया कि हृदयगति रुकने की स्थिति में किसी व्यक्ति की जान कैसे बचाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  यूटीयू पेपर लीक मामले में दोषी सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, अब एफआईआर होगी दर्ज

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उप प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी,शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया और ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉