Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी के नाम से कलेक्टर कर्मचारियों को मैसेज कर व्यक्ति ने की रकम की मांग, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के नाम से कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को मैसेज कर एक व्यक्ति ने रकम की मांग की। इस तरह एक के बाद कई नंबरों पर मैसेज किए गए। जब इसका पता जिलाधिकारी को लगा तो उन्होंने तत्काल मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। मामले में शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग
Ad

शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि एक नंबर से आपातकालीन परिचालन केंद्र के सरकारी मोबाइल नंबर पर जिलाधिकारी के नाम से मैसेज किया गया, लेकिन इसका कोई उत्तर नहीं दिया गया। इसके बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के नंबर पर मैसेज आया। इसमें उनसे कुछ रकम मांगी गई। लिखा गया कि वह अभी व्यस्त हैं शाम तक लौटा देंगे। इसके बाद पता चला कि इसी तरह का मैसेज सहायक जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी के फोन पर भी आया है। तब उन्होंने इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी। एसएचओ ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉