Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान नागरिकों से की मुलाकात, नैना देवी मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों एवं स्कूली बच्चों से मिलकर संवाद किया। इस दौरान वे स्थानीय चाय विक्रेता भरत की दुकान पर भी रुके और चाय का स्वाद लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने इसके उपरांत मानस खंड मिशन के अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से चल रही परियोजनाओं के तहत चल रहे कार्य के बारे में जानकारी ली। सीएम ने बताया कि मंदिर को और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए ₹11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

मुख्यमंत्री ने मिशन के अन्य विकास कार्यों- डीएसए मैदान के सुधार कार्य, बलिया नाला विकास, तथा ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा उपायों- की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्यों में तीव्रता लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी., सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉