Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 62 वाहनों के किए चालान, ई. रिक्शा, ऑटो समेत छह वाहन सीज

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- परिवहन विभाग ने कार्यवाही करते हुए 62 वाहनों के चालान किए और छह वाहनों को सीज किया।
आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन  जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी विमल उप्रेती, अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक नंदन रावत, गिरीश कांडपाल के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई की। इसके साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान भी संचालित किया गया। चैकिंग में बस, ट्रक, टैक्सी, कार, मोटरसाइकिल, ई रिक्शा, ऑटो आदि वाहनों को चेक करते हुए परमिट शर्तों का उल्लंघन, निर्धारित यूनिफॉर्म ना पहनना, लगेज ओवरसाईज, ओवरलोड, फिटनेस, टैक्स, हेलमेट, नोपार्किंग, सीट बेल्ट आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गयी। सीज वाहनों में चार ई रिक्शा, एक ऑटो और एक पिकअप वाहन सम्मिलित हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले को लेकर रेलवे ने की तैयारी शुरू, दिल्ली-हरिद्वार रेल मार्ग पर विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना, कोच बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन के लिए होंगे विशेष इंतजाम
Ad

इस कार्रवाई में सहायक परिवहन निरीक्षक चंदन सुप्याल, अरविंद ह्यांकि, अनिल कार्की, परिवहन आरक्षी  हंसी, प्रकाश, पवन प्रवर्तन चालक महेंद्र कुमार, विनोद कुमार आदि सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  द आनंदा अकादमी में शिक्षा में रंगमंच की उपयोगिता पर विशेष कार्यशाला का आयोजन, वरिष्ठ रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया को किया सम्मानित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉